Morwa News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन
लाश की पड़ताल करती ताजपुर की महिला पुलिस | Prabhat Khabar Network

महिला की मौत के मामले की जांच करती ताजपुर थाना की महिला पुलिस.

सोंगर पंचायत में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Morwa News: मोरवा प्रखंड अंतर्गत ताजपुर थाना क्षेत्र की सोंगर पंचायत में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान वार्ड संख्या 9 निवासी रामप्रवेश सहनी की पुत्रवधू खुशबू कुमारी के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर ताजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

एक वर्ष पहले हुई थी शादी

स्थानीय मुखिया रंजीत पासवान ने बताया कि खुशबू कुमारी की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी. उनका मायका सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक गांव में है. उन्होंने बताया कि मृतका के मायके के अधिकांश सदस्य दूसरे राज्य में रहते हैं.

तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार देर शाम तेज बारिश के दौरान खुशबू कुमारी काफी देर तक स्नान करती रहीं. बताया गया कि वह पहले से अस्वस्थ थीं. रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद स्थानीय स्तर पर उनका इलाज कराया गया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसके बाद घटना की सूचना उनके मायके पक्ष को दी गई.

पोस्टमार्टम को लेकर हुआ विरोध

मृतका के भाई की सूचना पर ताजपुर थाना की पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की. इस दौरान ग्रामीण अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे और शव घर से बाहर निकाला जा चुका था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें हत्या की आशंका नहीं है, क्योंकि मृतका का पति बाहर रहता है. इसके बावजूद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत शव का पोस्टमार्टम कराया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. वहीं, कुछ जनप्रतिनिधियों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई और इसे अपनी बात की अनदेखी बताया.


विज्ञापन
Manoj Kumar Verma

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar Verma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन