केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के दावे पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन
जश्न मनाते एनएसयूआई के कार्यकर्तागण | Prabhat Khabar Network

जश्न मनाते एनएसयूआई कार्यकर्ता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के दावे के बाद समस्तीपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया. यह छात्रों के संघर्ष की जीत बताते हुए उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग जारी रखी.

विज्ञापन

Samastipur News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के दावे के बाद शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर में विजय उत्सव मनाया. जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा और छात्र नेता नवनीत यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, आतिशबाजी की तथा एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशी व्यक्त की.

छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने इसे छात्रों के संघर्ष की बड़ी जीत बताया. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

सरकार पर साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने दावा किया कि छात्रों की एकजुटता से उनकी आवाज मजबूत हुई है.

कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

विजय उत्सव में हिमांशु शेखर, भारत कुमार, अखिलेश यादव, सुमित कुमार, मनीष कुमार, गोलू यादव, हरीश यादव और आदित्य कुमार सहित एनएसयूआई के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: उजियारपुर में ई-रिक्शा की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


विज्ञापन
Prakash Kumar

लेखक के बारे में

By Prakash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन