सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रखंड सभागार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण

Updated:
विज्ञापन

सीएम के प्रसारण को सुनते पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार सरकार ने अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. जानें सरकार की उपलब्धियों के बारे में.

विज्ञापन

Bithan News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार को बिथान प्रखंड सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसमें सरकार के पहले 100 दिनों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार और विभिन्न विभागों की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी गई.

विज्ञापन

विकास योजनाओं और उपलब्धियों से कराया गया अवगत

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं लोगों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा उनके क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की. इस दौरान सरकार की प्राथमिकताओं, विकास परियोजनाओं, रोजगार, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया.

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी बबलू कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सुनील कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी जयंत रजक सहित विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है. साथ ही विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया.

जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हुआ आयोजन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और सरकार की विकासपरक पहलों पर अपने विचार भी साझा किए. प्रखंड प्रशासन ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना, जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन