Pusa News: विशिष्ट विश्वविद्यालय विधेयक 2026 के विरोध में उमा पांडेय कॉलेज के शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी

Updated:
विज्ञापन

कॉलेज के मुख्य द्वार पर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करते व्याख्याता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूसा में उमा पांडेय महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने बिहार सरकार के प्रस्तावित विशिष्ट विश्वविद्यालय विधेयक-2026 का विरोध किया. उन्होंने काली पट्टी बांधकर अपना सांकेतिक विरोध दर्ज कराया.

विज्ञापन

Pusa News: स्थानीय उमा पांडेय महाविद्यालय, पूसा में शनिवार को बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित विशिष्ट विश्वविद्यालय विधेयक-2026 के विरोध में प्राध्यापकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपने कार्यों का संपादन किया. यह सांकेतिक विरोध ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एलएनएमयूटीए) के आह्वान पर आयोजित किया गया.

विज्ञापन

एलएनएमयूटीए के निर्णय के समर्थन में एकजुट हुए शिक्षक

महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने एलएनएमयूटीए द्वारा लिए गए सभी निर्णयों के समर्थन में एकजुटता व्यक्त करते हुए प्रस्तावित विधेयक का विरोध किया. प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि वे संघ के निर्णयों के अनुरूप आगे भी आंदोलन में सहभागी रहेंगे.

बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी रहे मौजूद

विरोध कार्यक्रम में डॉ. भवेश कुमार शांडिल्य, डॉ. दीपक कुमार भारद्वाज, डॉ. प्रियंका कुमारी, प्रो. प्रवीण कुमार, डॉ. दिनेश चंद्र पांडेय, डॉ. कमलेश माझी, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. मुकेश महतो, डॉ. वृंदावनलाल जाटव, डॉ. ब्रजकिशोर कुमार, डॉ. उमा कुमारी, डॉ. गौतम कुमार, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. लीलावती कुमारी, डॉ. आमोद मिश्रा, डॉ. अशोक कुमार यादव, डॉ. रुपेश कुमार, डॉ. राजेश रंजन, डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. अकिल अहमद, राम सागर राय, सीता देवी, बबली कुमारी, ऋषिकेश कुमार, सुधीर कुमार, अनिता कुमारी, अभिषेक कुमार, मंटुन कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन