समस्तीपुर के भुईधारा में बंद कमरे का ताला तोड़कर चोरी, ढाई लाख नकद और आभूषण गायब

Author Ankur kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के भुईधारा मोहल्ले में चोरों ने एक बंद किराए के कमरे को निशाना बनाया. परिवार के दादा के श्राद्ध में जाने का फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चुरा लिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Samastipur Theft News: समस्तीपुर शहर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुईधारा मोहल्ले में पंचवटी चौक के पास चोरों ने एक बंद कमरे को निशाना बनाया. चोरों ने किराए के मकान का ताला तोड़कर 2.50 लाख रुपए नकद समेत लाखों रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़ित किराएदार रोहित कुमार शर्मा ने इस संबंध में मुफ्फसिल थाना की पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Samastipur Crime News: दादा के श्राद्धक्रम में गांव गया था परिवार

पीड़ित रोहित कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से ताजपुर थाना क्षेत्र के कमतौल गांव के रहने वाले हैं. वे अपने दादा के श्राद्धक्रम में शामिल होने के लिए पूरे परिवार के साथ पैतृक गांव गए हुए थे. इस दौरान भुईधारा स्थित उनका किराए का कमरा पूरी तरह से बंद था. जब वे अनुष्ठान संपन्न होने के बाद वापस लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए.

कमरे के अंदर बिखरा पड़ा था सामान

घर के अंदर प्रवेश करने पर देखा गया कि कमरे का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था. गोदरेज की अलमारी और बक्से के ताले टूटे हुए थे. गहनता से जांच करने पर पता चला कि सुरक्षित रखे गए 2.50 लाख रुपए नकद गायब थे. इसके साथ ही सोने का एक मंगलसूत्र, नाक की दो बालियां, कान की दो बालियां, चांदी की दो जोड़ी पायल, पांच जोड़ी बाला, आठ जोड़ी बिछिया और 80 ग्राम के आठ चांदी के सिक्के भी गायब मिले.

मोबाइल और चार्जर तक ले उड़े चोर

चोरों ने घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी नहीं छोड़ा. पीड़ित के अनुसार अलमारी और बक्से से नौ स्टोन रिंग, लैपटॉप का चार्जर और घर में रखे तीन बंद मोबाइल फोन भी गायब मिले हैं. पीड़ित ने मुफ्फसिल पुलिस से गुहार लगाई है कि इलाके में जांच पड़ताल कर चोरों की शीघ्र शिनाख्त की जाए तथा चोरी की गई नकदी व जेवरात की बरामदगी सुनिश्चित की जाए.

यह भी पढ़ें... समस्तीपुर में बाइक दुर्घटना मामले में नया मोड़, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका और लगाई गुहार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन