समस्तीपुर में बाइक दुर्घटना मामले में नया मोड़, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका और लगाई गुहार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में युवक की मौत को परिजन सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या बता रहे हैं। एसपी से निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई गई है। जानें पूरा मामला।

विज्ञापन

Samastipur Crime News: समस्तीपुर जिले के मोरवा हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रवारा पंचायत वार्ड संख्या 13 के निवासी बैजनाथ साहनी के पुत्र राजकुमार साहनी की मौत का मामला अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है. करीब दस महीने पहले घटित इस घटना को शुरुआत में सड़क दुर्घटना माना गया था. हालांकि अब मृतक के परिजनों ने इसे सामान्य सड़क हादसा मानने से साफ इनकार करते हुए सुनियोजित हत्या की आशंका जाहिर की है.

विज्ञापन

Road Accident: परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

मृतक की पत्नी सुनैना देवी ने समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है. सुनैना देवी का कहना है कि उनके पास ऐसे साक्ष्य और जानकारियां मौजूद हैं जो इस घटना को संदिग्ध बनाती हैं. परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी दुर्घटना की स्पष्ट पुष्टि नहीं हो पा रही है. इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच कराई जाए ताकि मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके.

बिना परिजनों की सूचना के प्राथमिकी दर्ज होने पर सवाल

परिजनों ने पुलिसिया कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं. सुनैना देवी का कहना है कि घटना के करीब 20 दिनों बाद समस्तीपुर यातायात थाना में कांड संख्या 294/2025 दर्ज की गई थी. परिजनों का दावा है कि जब उन्होंने खुद कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई, तो फिर यह केस किन परिस्थितियों और किसके बयान पर दर्ज हुआ. प्राथमिकी दर्ज करने में हुई देरी अपने आप में जांच का बड़ा विषय है.

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा था दम

उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर 2025 को राजकुमार सड़क के किनारे खून से लथपथ हालत में मिले थे. करीब आठ दिनों तक चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई थी. मृतक के पिता बैजनाथ साहनी का आरोप है कि बिना उचित सुपरविजन के मामले को कोर्ट तक पहुंचा दिया गया. अब पीड़ित परिवार ने एसपी से दोषियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें... राज्यपाल का एक दिवसीय दौरा , विश्वविद्यालय और रामकृष्ण मिशन के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन