Pusa News: अभिभावक-शिक्षक बैठक में समावेशी शिक्षा पर जोर, कहा- हर बच्चा महत्वपूर्ण

Updated:
विज्ञापन

स्कूली बच्चों के साथ शिक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिरौली के प्राथमिक विद्यालय में 'समावेशी शिक्षा: हर बच्चा महत्वपूर्ण' विषय पर अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई. बैठक में हर बच्चे को बिना भेदभाव के सीखने के समान अवसर देने पर जोर दिया गया. इस दौरान 'स्टूडेंट ऑफ द मंथ' और 'टीचर ऑफ द मंथ' को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Pusa News: प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय ग्रामीण प्रतिष्ठान, बिरौली में विभागीय निर्देश के तहत शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक सूर्य प्रकाश ने की. इस दौरान 'समावेशी शिक्षा : हर बच्चा महत्वपूर्ण' विषय पर विस्तार से चर्चा की गई.

विज्ञापन

हर बच्चे को मिले समान अवसर

प्रधान शिक्षक सूर्य प्रकाश ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि समावेशी शिक्षा का मूल मंत्र है कि हर बच्चा महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि बच्चे की शारीरिक, मानसिक, सामाजिक अथवा आर्थिक स्थिति कैसी भी हो, उसे बिना किसी भेदभाव के एक ही कक्षा में सीखने और आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए.

नियमित विद्यालय भेजने की अपील

शिक्षक आमिर अली इमाम ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की. उन्होंने कहा कि नियमित उपस्थिति से बच्चों के शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है.

स्टूडेंट और टीचर ऑफ द मंथ सम्मानित

बैठक के दौरान कविता कुमारी और मयंक कुमार को 'स्टूडेंट ऑफ द मंथ' तथा शिक्षिका रंजू कुमारी को 'टीचर ऑफ द मंथ' पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में शिक्षिका ललिता कुमारी, प्रीति कुमारी, मीना कुमारी, आशियाना सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन