Samastipur news: पति के शव के पास रोते-राेते पत्नी ने दम तोड़ा, एक साथ उठी दंपती की अर्थी, गांव वाले हैरान

प्रखंड की बेलारी पंचायत के वार्ड 13 में शुक्रवार की देर रात सात जन्मों तक साथ जीने-मरने की कसमें खाने व उसे निभाने का एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है.
उजियारपुर : प्रखंड की बेलारी पंचायत के वार्ड 13 में शुक्रवार की देर रात सात जन्मों तक साथ जीने-मरने की कसमें खाने व उसे निभाने का एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है. बताया गया है कि 75 वर्षीय किसान रामदेव सिंह का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया. इसके महज 10 मिनट के बाद ही उसकी पत्नी 67 वर्षीया मुनेश्वरी देवी का भी पति के शव के पास रोने- बिलखने के दौरान निधन हो गया. कुछ ही मिनट के अंतराल पर पति- पत्नी का निधन होना चर्चा का विषय बना है. जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ उनके दरवाजे पर जुट गई. ग्रामीणों के अनुसार समस्तीपुर स्थित मोहनपुर अपने ससुराल से पत्नी के साथ डोली पर आने वाले रामदेव व मुनेश्वरी देवी का एक ही अर्थी पर गाजेबाजे के साथ अंतिम संस्कार किया गया. घटना पर मुखिया संतोष कुमार झा, सरपंच योगेन्द्र सिंह, वार्ड सदस्य पति मनोज दास, मिथलेश कुमार सिंह, गावपुर उपसरपंच कैलाश प्रसाद सिंह, कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष रमेश कुमार झा, भाजपा नेता संतोष कुमार सिंह, हरेकृष्ण सिंह, किसान सलाहकार प्रभात रंजन, संजय कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष जनक किशोर सिंह, शिक्षक रंजीत झा, राजद नेता कृष्ण कुमार सहनी आदि ने शोक व्यक्त किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




