ePaper

Samastipur News:किसके सर सजेगा हसनपुर विधानसभा चुनाव का ताज

Updated at : 10 Nov 2025 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:किसके सर सजेगा हसनपुर विधानसभा चुनाव का ताज

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही.

विज्ञापन

Samastipur News:बिथान : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही. बिथान प्रखंड इन दिनों राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है. हर चौक-चौराहे, पान की गुमटी और चाय की दुकान पर बस एक ही सवाल गूंज रहा है इस बार हसनपुर का ताज किसके सिर सजेगा? सुबह-सबेरे चाय की चुस्कियों के बीच लोग प्रत्याशियों की चर्चा में मशगूल दिखते हैं. कोई उम्मीदवारों के प्रचार अभियान का विश्लेषण कर रहा है, तो कोई जातीय और स्थानीय समीकरणों का गुणा-भाग लगा रहा है. समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत को लेकर आत्मविश्वास से लबरेज हैं और दावे-तर्कों की झड़ी लगी है. एनडीए के राज कुमार राय, महागठबंधन की माला पुष्पम, जनसुराज की इंदु देवी तीनों ने चुनाव प्रचार के दौरान जनता से जुड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ा. हर प्रत्याशी ने गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद किया. अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की. स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखा. परिणामस्वरूप अब मुकाबला त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प बन गया है. बिथान बाजार से लेकर सखवा, जगमोहरा और बेलसंडी के चौपालों तक लोग नतीजों को लेकर अपने-अपने अंदाज में विश्लेषण कर रहे हैं. हालांकि अब तक कोई भी लहर साफ तौर पर नजर नहीं आ रही है. जनता चुप है, लेकिन उसके मन में गणित और सोच दोनों गहरे हैं. जैसे-जैसे मतगणना का दिन नजदीक आ रहा है, उत्सुकता बढ़ती जा रही है. अब बिथान की हर दुकान और नुक्कड़ पर चर्चा का एक ही मुद्दा है देखना है, हसनपुर की गद्दी पर इस बार कौन बैठेगा राज कुमार, माला या इंदु?

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन