वोट करें-देश गढे़ के तहत निकाली गयी साइकिल रैली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Apr 2024 11:03 PM
दलसिंहसराय : प्रभात खबर की ओर से गुरुवार को आयोजित वोट करें-देश गढ़े अभियान के तहत शहर के ज्ञान टॉपर्स ट्यूटोरियल संस्थान के छात्रों व अनुमंडल के पदाधिकारियों ने साइकिल रैली निकाली.
दलसिंहसराय : प्रभात खबर की ओर से गुरुवार को आयोजित वोट करें-देश गढ़े अभियान के तहत शहर के ज्ञान टॉपर्स ट्यूटोरियल संस्थान के छात्रों व अनुमंडल के पदाधिकारियों ने साइकिल रैली निकाली. एसडीओ प्रियंका कुमारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ, अपर एसडीओ रवि भास्कर, बीडीओ मनीष कुमार, सीओ नेहा कुमारी, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन व संस्था के निदेशक डॉ विवेक दत्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. संस्था परिसर से निकल कर यह रैली 32 नंबर गुमटी, गंज रोड, विश्कोमान चौक, ब्लॉक रोड, अनुमंडल रोड होते हुए संस्था परिसर में आकर समाप्त हुई. इस दौरान छात्रों ने मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से नारे लगाते हुए चल रहे थे. अधिकारियों ने मतदान करने की अपील करते हुए प्रभात खबर के अभियान की तारीफ की. शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता को अपने वोट का उपयोग करने की सलाह दी गयी. कार्यक्रम को सुधीर चौधरी, गुंजन प्रकाश झा, कमल कुमार, संजीत कुमार, गौतम कुमार, निशांत कुमार गोलू, आदित्य कुमार, वीरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, राजा कुमार आदि ने सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










