Samastipur News:हसनपुर पहुंचने पर वंदे भारत एक्सप्रेस का हुआ भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:हसनपुर पहुंचने पर वंदे भारत एक्सप्रेस का हुआ भव्य स्वागत

जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस के सोमवार की रात हसनपुर रोड जंक्शन पहुंचते ही लोगों ने तालिया व नारों के साथ स्वागत किया.

विज्ञापन

Samastipur News:हसनपुर : जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस के सोमवार की रात हसनपुर रोड जंक्शन पहुंचते ही लोगों ने तालिया व नारों के साथ स्वागत किया. ट्रेन को 7.51 मिनट पर हसनपुर पर आना था लेकिन दस बजे के बाद आने के बावजूद लोगों का उत्साह बरकरार रहा. ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही लोगों में सेल्फी लेने की होड़ लग गई. कई लोग ट्रेन पर चढ़कर आगे की यात्रा की. ट्रेन की खूबियों को देखा. ट्रेन में दी गई सुविधाओं को सराहा. लोगों ने बताया कि वंदे भारत अत्यधिक सुविधाओं से लैस है. इससे राजधानी पटना जाने-आने में सहूलियत होगी. इसके लिए लोगों ने स्थानीय सांसद राजेश वर्मा सहित केंद्र व राज्य सरकार को धन्यवाद दिया. चालक का अभिवादन किया. स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र कुमार रजक ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन हसनपुर रोड जंक्शन पर रात 10.31 बजे पहुंची. 10.35 पर समस्तीपुर की ओर रवाना हुई. मौके पर समाजसेवी कुंदन सिंह, सांसद प्रतिनिधि बैजनाथ झा, गायत्री सिंह, जिपा सुजीत कुमार सिंह, जिपा प्रतिनिधि सिकंदर आलम, निशांत अग्रवाल, अशोक कुमार विमल, राजीव कुमार सिंह, पिंकू सिंह, गौरी शंकर कनोडिया, विकास चांद, नीरज बड़बड़िया, गोविंद अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, बिल्लू अग्रवाल, प्रेमलाल यादव, धर्मेंद्र सिंह बुच्ची, विजय कुमार चौधरी, कृष्ण कुमार यादव, संजय कुमार, संदीप पाटिल, आलोक मुरथालिया, अधीक्षक सुरेंद्र रजक, सीएस अमित कुमार, मुख्य वाणिज्य लिपिक विजय कुमार, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एलबी राम, एएसआई संजीत कुमार, जीआरपी थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मनोज चौधरी, स्टेशन मास्टर चंद्रकांत वर्मा, चमन, रमेश कुमार, मनीष कुमार आदि मौजूद थे. हसनपुर में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव को लेकर समाजसेवी कुंदन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, स्थानीय सांसद राजेश वर्मा को साधुवाद देते हुए बताया कि हसनपुर के लिए गौरव की बात है कि हसनपुर में वंदे भारत का ठहराव उद्घाटन के दिन से ही हुआ.

डिस्क्��ेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन