15 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले, यात्रा से पहले देखें अपडेट

प्रतीकात्मक तस्वीर
15 जुलाई को सहरसा जंक्शन पर छह घंटे के मेगा ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने पांच ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि तीन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें विलंब से भी चलेंगी.
Samastipur News: 15 जुलाई को सहरसा जंक्शन पर छह घंटे के मेगा ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने पांच ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि तीन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें विलंब से भी चलेंगी.
रेलवे के अनुसार 15 जुलाई को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक सहरसा जंक्शन पर लेवल क्रॉसिंग संख्या-31 स्पेशल को बंद करने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा.
ये ट्रेनें चलेंगी देरी से
रेलवे के अनुसार निम्न ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से रवाना होंगी:
- 11041 पुणे–सहरसा एक्सप्रेस : 120 मिनट विलंब
- 13169 सियालदह–सहरसा एक्सप्रेस : 90 मिनट विलंब
- 63350 समस्तीपुर–सहरसा सवारी गाड़ी : 90 मिनट विलंब
- 13228 राजेंद्र नगर–सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस : 45 मिनट विलंब
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
15 जुलाई को निम्न ट्रेनें रद्द रहेंगी:
- 55521 सहरसा–समस्तीपुर सवारी गाड़ी
- 55523 सहरसा–समस्तीपुर सवारी गाड़ी
- 55566 समस्तीपुर–सहरसा सवारी गाड़ी
- 75287 सहरसा–समस्तीपुर सवारी गाड़ी
- 55570 सहरसा–पूर्णिया कोर्ट सवारी गाड़ी
इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग
रेलवे ने कुछ ट्रेनों का रूट भी परिवर्तित किया है.
- जानकी एक्सप्रेस अब सकरी–फारबिसगंज मार्ग से चलेगी.
- 04071 सुपौल–नई दिल्ली स्पेशल दरभंगा–समस्तीपुर होकर संचालित होगी.
- 05580 आनंद विहार टर्मिनल–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल सरायगढ़–फारबिसगंज मार्ग से चलेगी.
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन समय-सारिणी अवश्य जांच लेने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










