समस्तीपुर के विभूतिपुर में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के दौरान वृद्ध की डूबकर मौत
9 घटना की सूचना पर जुटी भीड़
विभूतिपुर में बूढ़ी गंडक नदी के बोरिया घाट पर स्नान करने गए 70 वर्षीय वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Samastipur News: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान 70 वर्षीय एक वृद्ध की डूबकर मौत हो गई. मृतक की पहचान मानाराय टोल निवासी स्व. रामावतार साह के 70 वर्षीय पुत्र नंदलाल साह के रूप में की गई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.
आपके शहर में
Budhi Gandak river accident: स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंदलाल साह रोज की तरह स्नान करने के लिए बूढ़ी गंडक नदी के बोरिया घाट पर गए थे. घाट पर पहुंचकर उन्होंने अपने कपड़े किनारे रखे और नदी में उतरे. इसी दौरान अचानक गहरा पानी होने और पैर फिसल जाने के कारण वे अनियंत्रित हो गए और गहरे पानी में चले गए, जिससे वे डूब गए.
मछुआरों के जाल से कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव
स्थानीय लोगों को जब घटना की भनक लगी, तो घाट पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से नदी में उनकी काफी खोजबीन की गई. आखिरकार काफी मशक्कत के बाद मछुआरों के जाल में उनका शव फंसा हुआ बरामद हुआ. शव बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रोना-पीटिन शुरू हो गया.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाना की पुलिस पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है. पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर में इस्कॉन द्वारा पहली बार भव्य जन्माष्टमी समारोह, शहर में शुरू हुई तैयारियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए