मुजफ्फरपुर में इस्कॉन द्वारा पहली बार भव्य जन्माष्टमी समारोह, शहर में शुरू हुई तैयारियां

Updated:
विज्ञापन

इस्कॉन द्वारा पहली बार भव्य जन्माष्टमी समारोह

मुजफ्फरपुर में इस्कॉन इस बार जन्माष्टमी का पर्व भव्य रूप से मनाने की तैयारी में है. 501 घरों के पवित्र जल से विशेष पूजा की जाएगी, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण होंगी. 5 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से रजनीश कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

ISKCON Janmashtami celebration: मुजफ्फरपुर में इस बार जन्माष्टमी का पर्व बेहद भव्य और भक्तिमय अंदाज में मनाया जाएगा. इस्कॉन मुजफ्फरपुर की ओर से शहर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर जन्माष्टमी समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

Sri Krishna Janmashtami Muzaffarpur: 501 घरों के पवित्र जल से होगी विशेष पूजा

आयोजकों के अनुसार 4 सितंबर को सुबह 9 बजे से 501 घरों में विभिन्न स्थानों के पवित्र जल के साथ विशेष पूजा-अर्चना की शुरुआत की जाएगी. इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक और अद्भुत झांकियां श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी. भगवान के भव्य श्रृंगार और मंदिर की खास सजावट के लिए कोलकाता से 7 से 8 प्रकार के विशेष फूल मंगाए जा रहे हैं.


View on Instagram

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

समारोह के तहत 5 सितंबर को शाम 4 बजे से 7 बजे तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. इस्कॉन मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष गिरिराज चंद्र दास ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन