जल संसाधन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
फोटो संख्या : 1 निरीक्षण करते टीम के सदस्य | Prabhat Khabar Network
जल संसाधन विभाग की टीम ने कमला-बलान नदी के तटबंधों का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने तटबंधों के चौड़ीकरण और पक्कीकरण की मांग की है।
फोटो संख्या : 1 निरीक्षण करते टीम के सदस्य प्रतिनिधि, बिथान : कमला-बलान नदी के दोनों तटबंधों के चौड़ीकरण एवं पक्कीकरण की मांग को लेकर जल संसाधन विभाग की उच्चस्तरीय टीम ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने तटबंधों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया. स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आवश्यक विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की. पूर्व मुखिया भिखारी लाल सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को जल संसाधन विभाग, पटना के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) करुणा कृति, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-1, झंझारपुर के कार्यपालक अभियंता उपेंद्र कुमार तथा बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-2, झंझारपुर के कार्यपालक अभियंता मो. गुलाम गौस के नेतृत्व में टीम ने फुहिया गांव से किमी 111.29 तक कमला-बलान नदी के दोनों तटबंधों का निरीक्षण किया. इस दौरान सहायक अभियंता अमरेश कुमार पाण्डेय, सहायक अभियंता विनय कुमार, कनीय अभियंता रामनरेश यादव एवं मो. अमीर शकील भी मौजूद रहे. पूर्व मुखिया भिखारी लाल सिंह ने अधिकारियों को बताया कि वर्तमान में तटबंध की सड़क मात्र 3.75 मीटर चौड़ी है, जिससे बड़े वाहनों के आवागमन में कठिनाई होती है. दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. उन्होंने फुहिया पुल के दक्षिणी छोर से फूलतोड़ा पुल तक दोनों तटबंधों का चौड़ीकरण, पक्कीकरण शीघ्र कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि इस मार्ग से बिथान, हसनपुर, सिंघिया, शिवाजीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं. ऐसे में तटबंधों का चौड़ीकरण और पक्कीकरण होने से लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी. अधिकारियों ने स्थानीय सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए