नीम कॉरिडोर योजना के तहत हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Author Ankur kumar|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

नीम कॉरिडोर के तहत पौधरोपण करते अतिथि

सुल्तानपुर में नीम कॉरिडोर योजना के तहत पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक किलोमीटर लंबा नीम कॉरिडोर बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इस कार्यक्रम में पर्यावरण संतुलन के लिए जनसहभागिता पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

Samastipur News: पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को सुल्तानपुर में नीम कॉरिडोर योजना के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बिहार अभियान के एक्टिविस्ट भाई रणधीर ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का आभूषण हैं. इनके संरक्षण के लिए सरकारी प्रयासों के साथ जनसहभागिता भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है.

नीम को बताया गांव का वैद्य

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच फूल कुमारी ने की, जबकि संचालन प्रो. भारतेंदु सिंह ने किया. वक्ताओं ने नीम के औषधीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नीम को गांव का वैद्य कहा जाता है. इसकी पत्तियां, छाल और बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं.

उन्होंने बताया कि नीम आधारित कीटनाशकों के उपयोग से मिट्टी के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. ग्रामीणों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई.

एक किलोमीटर लंबा होगा नीम कॉरिडोर

कार्यक्रम के तहत करीब एक किलोमीटर लंबे नीम कॉरिडोर के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया. सभी प्रतिभागियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

इस अवसर पर नंदकिशोर कापर, भास्कर कुमार, जयंती देवी, आकाश कुमार, रोहित कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, राजू सिंह, फूलो देवी, आयुष सिंह और अभिषेक कुमार छोटू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन