समस्तीपुर के विभूतिपुर स्थित माधोपुर में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, भव्य आयोजन का निर्णय

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते समिति के सदस्य

विभूतिपुर के माधोपुर में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक हुई। इस बार उत्सव को और भी अधिक भव्य और धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

Durga Puja meeting: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभूतिपुर उत्तर पंचायत के माधोपुर गांव में स्थित मां दुर्गा पूजा समिति के प्रांगण में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार राय ने की, जिसमें आगामी शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के पावन पर्व को लेकर रूपरेखा तैयार की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

Durga Puja committee president: पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा किया गया पेश

बैठक के दौरान सबसे पहले पिछले वर्ष हुए पूजा आयोजन के आय-व्यय का पूरा ब्योरा ग्रामीणों और भक्तों के समक्ष पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत किया गया. उपस्थित लोगों ने वित्तीय विवरण की गहन समीक्षा की और सर्वसम्मति से इसकी पुष्टि करते हुए संचलन की सराहना की.

इस वर्ष और भी भव्यता से मनेगा दुर्गा उत्सव

विचार-विमर्श के दौरान समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने एकमत होकर यह निर्णय लिया कि इस बार का दुर्गा पूजा उत्सव पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक भव्य, आकर्षक और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. इसके तहत पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ-साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा भी तैयार की गई है.

गणमान्य लोगों और बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष दीपक कुमार साह, रमेश महतो, शंकर शर्मा, अरुण ठाकुर, रंजीत कुमार, रामबली महतो, आतिश कुमार, मुनेश्वर दास, मुकेश, अशोक सिंह, जीवछ राम, लालजी कुमार और सुंदरम कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें... समस्तीपुर के रोसड़ा के वैभव विशाल झा ने हासिल की अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटिंग, शतरंज में बढ़ाया मान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन