समस्तीपुर के उजियारपुर में फायरिंग की गुत्थी अनसुलझी, छह दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
समस्तीपुर के उजियारपुर में एक शख्स पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वह बाल-बाल बच गया. छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अज्ञात हमलावरों का पता नहीं लगा पाई है, जिससे लोगों में दहशत है.
Samastipur firing incident: समस्तीपुर जिले के उजियारपुर अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के हरपुर रेवाड़ी गांव में हुई गोलीबारी की घटना को छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले को सुलझाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है. पुलिस की तफ्तीश अब तक केवल खोखा और गोली की बरामदगी के इर्द-गिर्द ही उलझकर रह गई है.
आपके शहर में
अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने की थी फायरिंग
घटना गत एक सितंबर की शाम की है, जब रेवाड़ी निवासी ज्योति पांडेय अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने घर के दरवाजे पर बरामदे पर बैठे हुए थे. उसी दौरान अचानक अपराधियों ने उन पर जान से मारने की नीयत से गोलीबारी कर दी. उस वक्त बिजली कटी होने के कारण चारों तरफ घना अंधेरा छाया हुआ था, जिससे मौके पर मौजूद लोग बदमाशों की पहचान नहीं कर सके.
बाल-बाल बचे ज्योति पांडेय, अज्ञात पर दर्ज हुआ केस
गनीमत यह रही कि अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली ज्योति पांडेय को लगने के बजाय उनके ठीक बगल में जा गिरी, जिससे वे इस जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए. इस मामले को लेकर पीड़ित ज्योति पांडेय द्वारा अंगारघाट थाने में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
बदमाशों की सुराग तलाशने में जुटी पुलिस
घटना के इतने दिन गुजर जाने के बाद भी अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिलने से इलाके के लोगों में दहशत और पुलिस के प्रति नाराजगी का माहौल है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि अज्ञात बदमाशों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, हालांकि अभी तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है.
यह भी पढ़ें... दरभंगा के बिरौल में 19-20 सितंबर को लगेगा दो दिवसीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगी नौकरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए