जीएमआरडी कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी का प्रदर्शन, सात सूत्री मांगपत्र सौंपा

मांग पत्र सौंपते एबीवीपी के सदस्य
जीएमआरडी कॉलेज, मोहनपुर में व्याप्त अव्यवस्थाओं और सुविधाओं की कमी को लेकर एबीवीपी ने कॉलेज प्रशासन को सात सूत्री मांगपत्र सौंपा है. छात्रहित में जल्द कार्रवाई न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई है.
Samastipur News: जीएमआरडी कॉलेज, मोहनपुर में व्याप्त अव्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कॉलेज इकाई ने प्रधानाचार्य को सात सूत्री मांगपत्र सौंपा. परिषद ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन की उदासीनता के कारण छात्रों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो छात्रहित में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा.
सात सूत्री मांगों में शामिल हैं ये प्रमुख मुद्दे
ज्ञापन में कॉलेज परिसर और शौचालयों की नियमित साफ-सफाई, बंद पड़े वाटर कूलर को चालू करने, बिजली की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने, सत्र 2025-29 के छात्रों को शीघ्र पहचान पत्र उपलब्ध कराने, सुरक्षा गार्ड की तैनाती, छात्रों के लिए शेड की व्यवस्था तथा मुख्य द्वार पर कॉलेज का नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने की मांग की गई है.
15 दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन
एबीवीपी के नगर अध्यक्ष आदर्श कुमार ठाकुर ने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन और प्रदर्शन करेगी. इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी.
इस अवसर पर रितेश चंद्रा, अमित मेहता, अमन कुमार, प्रिंस कुमार, रौशन कुमार, अभिषेक कुमार गुप्ता, शिवा कुमार, विजय कुमार, मुस्कान कुमारी, आयशा सिंह, अन्नू कुमारी, अनुष्का कुमारी, सुष्मिता कुमारी, सत्यम कुमार सिंह, अभिनंदन कुमार, नीरज कुमार, अमित कुमार, राहुल कुमार, सचिन कुमार और पिंकी कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










