नालंदा को शिकस्त देकर वैशाली ने फाइनल में किया प्रवेश

Updated at : 14 Feb 2025 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
नालंदा को शिकस्त देकर वैशाली ने फाइनल में किया प्रवेश

चंदन इलेवन क्रिकेट क्लब वैशाली की टीम ने दानवीर लाइंस क्रिकेट क्लब नालंदा की टीम को पांच विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया.

विज्ञापन

वारिसनगर : प्रखंड मुख्यालय स्थित नर्सरी मैदान में चल रहे वारिसनगर प्रीमियर क्रिकेट कप टूर्नामेंट के दूसरे व अंतिम सेमीफाइनल मुकाबले में शुक्रवार को चंदन इलेवन क्रिकेट क्लब वैशाली की टीम ने दानवीर लाइंस क्रिकेट क्लब नालंदा की टीम को पांच विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया. शनिवार को इनका फाइनल मुकाबला शांति निकेतन बेगूसराय से होगी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा की टीम ने मनीष यादव व आशीष कुमार के 29-29 रन व शिवम सिंह के 18 रनों की बदौलत 16.3 ओवर मे हीं 120 रनों पर ही सिमट गई. महुआ की ओर से हैप्पी यादव, सुप्रीम, अमीत यादव व रूपेश कुमार ने 2-2 विकेट व छोटू दिग्घा ने एक विकेट प्राप्त किया. वहीं जवाब में खेलने उतरी वैशाली की टीम भी एक समय 6 .6 ओवर में 56 रनों पर पांच विकेट खोकर मुसीबत में फंस गयी थी. परंतु सुधांशु के 25 गेंद पर 2 छक्का व चार चौका की मदद से नाबाद 34 रन व हेमंत के 16 गेंद पर चार छक्का की मदद से नाबाद 30 रन की मदद से 13.3 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया. वैशाली टीम के सुधांशु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रखंड प्रमुख राजू कुमार, प्रभात कुमार ठाकुर, आफताब आलम व पूर्व क्रिकेटर मो. इरशाद ने संयुक्त रूप से दिया. निर्णायक की भूमिका मनीष चंद्रा व दीपू झा ने, स्कोरर की भूमिका रामधीन व राकेश मालाकार व कमेंटेटर की भूमिका मुन्ना ने निभायी. टूर्नामेंट के संचालन के लिए प्रमोद कुमार, ओमकांत, शिशु, पिंटू यादव, नीरज आदि जुटे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन