बिथान में देसी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Apr 2024 11:14 PM
बिथान : स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को खैराकोट-हसनपुर जाने वाले पथ पर संध्या गश्ती के दौरान दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.
बिथान : स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को खैराकोट-हसनपुर जाने वाले पथ पर संध्या गश्ती के दौरान दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष जवाहरलाल राम ने बताया कि दलबल के साथ हसनपुर जाने वाले पथ पर होकर संध्या गश्ती के दौरान जब निकल रहे थे तो पुलिस वाहन को देखकर दो युवक भागने गले. पुलिस ने शंका होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भाग रहे दोनों युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया. पकड़े गये युवकों की जब तलाशी ली गयी तो एक युवक पास से एक देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया. गिरफ्तार युवकों की पहचान कटौसी गांव निवासी युवराज कुमार एवं खैराकोट गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है. दोनों युवकों को तत्काल पुलिस हिरासत में लेकर थाने पर ले आयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि दूसरी ओर कुआं गांव निवासी फरारी अभियुक्त इंदल यादव को भी गिरफ्तार कर न्यायािक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










