विशेष ग्रामसभा में पंचायत विकास और वार्षिक कार्ययोजना पर बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन
फोटो संख्या : 8 ग्रामसभा की बैठक में शामिल सदस्य | Prabhat Khabar Network

ग्रामसभा की बैठक में शामिल सदस्य | Prabhat Khabar Network

मोहियुद्दीननगर की कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया. मुखिया संजू कुमारी राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत के विकास और सरकारी योजनाओं पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

विज्ञापन

Mohiuddinnagar News: प्रखंड की कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत में रविवार को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया. मुखिया संजू कुमारी राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत के समग्र विकास, सरकारी योजनाओं की समीक्षा और वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई.

पंचायत के चहुंमुखी विकास पर दिया गया जोर

ग्रामसभा को संबोधित करते हुए मुखिया संजू कुमारी राय ने कहा कि पंचायत का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को सफल बनाने के लिए आम लोगों की सहभागिता आवश्यक है. साथ ही सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने की जरूरत बताते हुए कहा कि इससे विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी.

16वें वित्त आयोग की राशि से मिलेंगे विकास कार्यों को गति

मुखिया ने बताया कि जल्द ही ग्राम पंचायत को 16वें वित्त आयोग की राशि प्राप्त होगी. इस राशि से सड़क, नाली और जलजमाव की समस्या के समाधान से जुड़े विकास कार्यों को गति मिलेगी, जिससे पंचायत के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

राशन, आवास और पेंशन योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में राशन, प्रधानमंत्री आवास और पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की गई. मुखिया ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी वार्डों में विशेष शिविर लगाकर योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को लाभ दिलाना सुनिश्चित करें.

वार्षिक कार्ययोजना का हुआ चयन

ग्रामसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना के तहत विभिन्न विकास योजनाओं का चयन किया गया. इस दौरान मुखिया ने पंचायत परिसीमन के बिहार सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पंचायतों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय शासन व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी.

बैठक में उपमुखिया राज कुमार पासवान, वार्ड सदस्य राजीव कुंवर, श्याम शंकर कुंवर, अंजनी कुमारी, नीलम देवी, नूनूवती देवी, कार्यपालक सहायक ब्रजनन्दन सिंह, विकास मित्र सुनील राम, स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार, रोजगार सेवक दरोगा प्रसाद, आशा सुपरवाइजर, जीविका दीदियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन