होली मिशन हाई School में कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति से सराबोर हुए छात्र

कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागी बच्चे | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर के होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस का भव्य आयोजन हुआ. छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शहीद वीर जवानों को नमन किया. देशभक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम ने सभी को प्रेरित किया.
Samastipur News: शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भारतीय सैनिकों के सम्मान और कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं.
कारगिल युद्ध पर आधारित एकांकी ने किया प्रेरित
कार्यक्रम में कारगिल युद्ध पर आधारित प्रेरणादायी एकांकी का मंचन किया गया. इसके माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान से परिचित कराया गया. प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति का भाव जागृत किया.
सैनिक वेशभूषा में बच्चों ने जीता सभी का दिल
प्री-प्राइमरी के नन्हे बच्चों ने सैनिक वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया. वहीं कक्षा चार के छात्र प्रत्युष राज ने अपने ओजस्वी संबोधन में सैनिकों की देशभक्ति, समर्पण और त्याग पर प्रकाश डालते हुए सभी को प्रेरित किया.
कार्यक्रम का शुभारंभ सैनिक वेशभूषा में सजे बच्चों के साथ भारत माता की प्रतीक बनी कक्षा चार की छात्रा आस्था के हाथों में तिरंगे को सलामी देकर किया गया.
राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान
इस अवसर पर होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन अंकुर, प्राचार्य अमृत रंजन, विद्यालय के उपनिदेशक आकर्ष रंजन, प्राचार्य गंगाधर झा, पूर्व प्राचार्य डॉ. एस.के. अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
प्राचार्य अमृत रंजन ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल सैन्य विजय का उत्सव नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है. वहीं डॉ. धर्मांश रंजन अंकुर ने कहा कि भारतीय सेना ने विषम परिस्थितियों में अद्भुत साहस का परिचय देकर ऑपरेशन विजय को सफल बनाया. उन्होंने विद्यार्थियों से वीर सैनिकों के त्याग, अनुशासन और समर्पण से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.
कार्यक्रम की संयोजिका प्रिया ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










