Pusa News: आरपीसीएयू के छात्रों ने सुधा डेयरी और मशीनरी हब का किया शैक्षणिक भ्रमण

Updated:
विज्ञापन

बीटेक के छात्रों के साथ वैज्ञानिक। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (आरपीसीएयू), पूसा के छात्रों ने सुधा डेयरी और मशीनरी हब का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने दूध प्रसंस्करण की आधुनिक तकनीकें और कृषि यंत्रों की कार्यप्रणाली को समझा.

विज्ञापन

Pusa News: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (आरपीसीएयू), पूसा के कृषि अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अंतर्गत प्रसंस्करण एवं खाद्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा बी.टेक. द्वितीय सेमेस्टर के 17 छात्र-छात्राओं का 25 एवं 26 जुलाई को दो दिवसीय औद्योगिक एवं प्रायोगिक क्षेत्र भ्रमण आयोजित किया गया. इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग और अनुसंधान संस्थानों की कार्यप्रणाली से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना था.

विज्ञापन

सुधा डेयरी में सीखी दूध प्रसंस्करण की आधुनिक तकनीक

भ्रमण के प्रथम चरण में छात्र-छात्राओं ने नालंदा स्थित सुधा डेयरी का दौरा किया. इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में दिनेश कुमार ने डेयरी उद्योग में दूध एवं दुग्ध उत्पादों के प्रसंस्करण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी.

विद्यार्थियों को दूध संग्रहण, गुणवत्ता परीक्षण, मिल्क कंटेनरों की यांत्रिक सफाई, दूध की पैकेजिंग, मिल्क पाउडर निर्माण तथा पनीर, आइसक्रीम सहित अन्य दुग्ध उत्पादों के निर्माण में उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया गया.

उद्यान महाविद्यालय और मशीनरी हब का भी किया भ्रमण

दूसरे चरण में छात्र-छात्राओं ने उद्यान महाविद्यालय, नूरसराय का भ्रमण किया. प्रधानाचार्य डॉ. रणधीर कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी दी. वहीं सहायक प्राध्यापक डॉ. मनीष कुमार ने विभिन्न अनुसंधान परियोजनाओं एवं प्रयोगशालाओं के बारे में विस्तार से बताया.

इसके बाद मशीनरी हब, नूरसराय में राजेश कुमार ने छात्रों को आधुनिक कृषि यंत्रों की उपयोगिता, कार्यप्रणाली और कृषि क्षेत्र में उनके महत्व की जानकारी दी.

विभागाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

पूरे शैक्षणिक भ्रमण का संचालन एवं मार्गदर्शन प्रसंस्करण एवं खाद्य अभियांत्रिकी विभाग के सह-प्राध्यापक डॉ. दिनेश रजक ने किया. भ्रमण के लिए विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन