सड़क निर्माण में देरी पर ग्रामीणों का अनोखा विरोध, सड़क पर की धान की रोपनी

Updated:
विज्ञापन

जर्जर सड़क पर धान रोपते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रायपुर बुजुर्ग के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया. सड़क पर धान रोपकर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की और जल्द काम शुरू करने की मांग की.

विज्ञापन

Sarairanjan News: प्रखंड क्षेत्र की रायपुर बुजुर्ग पंचायत के जान मोहम्मदपुर वार्ड संख्या-1 से उच्च विद्यालय तक जाने वाली मुख्य सड़क के निर्माण में हो रही देरी से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर धान की रोपनी कर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की.

विज्ञापन

वर्षों से सड़क निर्माण की कर रहे हैं मांग

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि इस सड़क के निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई. सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

"जब सड़क नहीं बनी, तो धान ही उगा देंगे"

विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण भैयाराम सहनी ने तंज कसते हुए कहा कि जब सड़क चलने योग्य नहीं है, तो उस पर धान ही रोप दिया जाए, ताकि कम से कम कुछ फसल तो मिल सके.

जनप्रतिनिधियों पर लगाया उपेक्षा का आरोप

क्षेत्रीय युवा समाजसेवी बागी संजीव कुमार इन्कलाबी उर्फ भाई जी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन नौ महीने बीत जाने के बाद भी सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ.

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं कराया गया, तो धान की फसल के बाद सड़क पर गेहूं, आलू और मक्के की खेती कर विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा.

प्रदर्शन में जलसी देवी, मेघन दास, शत्रुघ्न शर्मा, महेश सहनी, विनय कुमार शर्मा, गौरी शंकर शर्मा, अनीता देवी, विमल देवी, राजू शर्मा, महेश्वर शर्मा, धनेश सहनी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन