नीट में सफलता पर सत्य प्रकाश आर्य का हुआ सम्मान, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया हौसला

Updated:
विज्ञापन

सत्यप्रकाश को सम्मानित करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उजीarpur प्रखंड के मालती पंचायत के निवासी सत्य प्रकाश आर्य ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. उनके सम्मान में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों ने उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन

Ujiarpur News: प्रखंड की मालती पंचायत के वार्ड संख्या-6 निवासी वेद प्रकाश आर्य एवं इंदु कुमारी के पुत्र सत्य प्रकाश आर्य को नीट परीक्षा में सफलता मिलने पर जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने सम्मानित किया. बुद्धा आईटीआई कॉलेज भवन में आयोजित समारोह में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विभिन्न उपहार भेंट किए गए.

विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का शुभारंभ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक एवं साहित्यकार बैद्यनाथ पोद्दार ने किया.

जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

समारोह में उजियारपुर के पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, संजीवनी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजय कुमार, पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद सिंह, गौरीशंकर सिंह तथा शिक्षिका बसंती कुमारी सहित कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने सत्य प्रकाश आर्य को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रखंड आत्मा अध्यक्ष सूर्यकांत चौधरी, मुखिया जागेश्वर बैठा, पूर्व मुखिया कामेश्वर राय, शिक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रो. रामसज्जन सिन्हा, रामकृष्ण सिंह, रामसागर महतो, पूर्व सरपंच सुनील कुमार सिंह, राज कुमार गिरि, बलदेव सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश राम सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन