स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव के मामले में दो युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 10:31 PM
जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में पथराव के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
समस्तीपुर : जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में पथराव के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसकी पहचान मो.प्यारे, 22 वर्ष, खरथुआ, वार्ड नंबर 8, थाना सदर, दरभंगा और मो. राजा, 24 वर्ष, खरथुआ, वार्ड नंबर 8,दरभंगा को गिरफ्तार किया गया. आरपीएफ पोस्ट दरभंगा में अपराध संख्या 656/2024 दर्ज करते हुए रेलवे अधिनियम की धारा 147 एवं 153 के अंतर्गत कार्यवाही की गयी. मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे प्रशासन रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले आमजन वे किसी भी स्थिति में रेल पर पथराव न करें. दूसरों को भी ऐसा ना करने हेतु प्रेरित करें. ऐसा किया जाना रेलवे अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है. इससे रेल गाड़ियों में यात्रा करने वालों यात्रियों के जान माल के नुकसान की संभावना बनी रहती है.
शुक्रवार को ट्रेन संख्या 12561 जयनगर- नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर बिजली हॉल्ट और ककरघटी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन चलने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर फेंक दिया. जिसके परिणामस्वरूप कोच संख्या बी 6 के खिड़की का शीशा टूट गया. इसमें सुधीरा देवी नाम की एक महिला यात्री की आंख पर हल्की चोट लग गई. सूचना मिलने पर आरपीएफ दरभंगा और स्टाफ, ट्रेन के दरभंगा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर तुरंत उपरोक्त रेल यात्री के पास पहुंचे. उसकी देखभाल की. समस्तीपुर पहुंचने पर मेडिकल टीम द्वारा उसे आवश्यक मेडिकल सहायता प्रदान किया गया. इस घटना में घायल यात्री को शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई लेकिन उन्होंने एफआईआर देने से इनकार कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










