मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान का आठवां मासिक भंडारा, सेवा और समरसता का दिया संदेश

Author Ankur kumar|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्थानीय विधान पार्षद को सम्मानित करते अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में सोमवती अमावस्या के अवसर पर मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान ने थानेश्वर स्थान महादेव मंदिर में आठवें मासिक भंडारे का सफल आयोजन किया. इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया.

विज्ञापन

Samastipur News: शहर के मूलचंद रोड स्थित मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान की ओर से सोमवती अमावस्या के अवसर पर थानेश्वर स्थान महादेव मंदिर में आठवें मासिक भंडारे का आयोजन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन में भागीदारी निभाई.

विज्ञापन

पूजा-अर्चना के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई. इसके बाद मुख्य अतिथि विधान पार्षद डॉ. तरुण चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर भंडारे का उद्घाटन किया.

उन्होंने कहा कि अन्नदान सनातन संस्कृति में सर्वोच्च दान माना गया है. ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और समरसता की भावना को मजबूत करते हैं.

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

भंडारे में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और सेवा का माहौल बना रहा.

पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष राजेश झा ने की, जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर ने किया.

इस अवसर पर महासचिव राजीव कुमार, सचिव अरुण कुमार राय, उपाध्यक्ष विनय कुमार राय, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम गोस्वामी उर्फ राहुल, रजनीश कुमार, आदित्य कुमार उर्फ सप्पू, सोनू गुप्ता, रत्नेश कुमार और संजय पंडा सहित संस्था के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन