दर्जनों पोल से बिजली के तार काट ले गए चोर, अंधेरे में डूबा पूरा गांव

Author Prakash kumar|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन
चंदौली गांव में चोरों का दुस्साहस, दर्जनों पोल से बिजली का तार काट ले गए चोर, पूरा गांव अंधेरे में डूबा

पोल व ट्रांसफार्मर पर से कटा तार | Prabhat Khabar Network

समस्तीपुर के चंदौली गांव में सोमवार रात बेखौफ चोरों ने बिजली के दर्जनों पोल से सैकड़ों मीटर तार काटकर चोरी कर ली. इससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

विज्ञापन

Samastipur News: ताजपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में सोमवार देर रात बेखौफ चोरों ने बिजली के तार चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अज्ञात चोरों ने दर्जनों बिजली पोल से सैकड़ों मीटर एल्युमिनियम और तांबे के तार काट लिए, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई. घटना के बाद चंदौली गांव पूरी तरह अंधेरे में डूब गया.

सुबह कटे तार देख ग्रामीण रह गए हैरान

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह उठने पर गांव के विभिन्न रास्तों और खेतों के पास बिजली के तार कटे हुए जमीन पर पड़े मिले. घटना के बाद भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को बिजली, पेयजल और मोबाइल चार्जिंग जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में तार काटने में काफी समय लगा होगा, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी.

पुलिस और बिजली विभाग ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही ताजपुर थाना पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है.

बिजली बहाल होने में लगेगा समय

विद्युत कार्यपालक पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है. दर्जनों पोल से बिजली के तार चोरी होने के कारण आपूर्ति बहाल करने में समय लगेगा. इसके लिए नई तार लगाने का कार्य तकनीकी टीम के माध्यम से कराया जाएगा.

ग्रामीणों ने बढ़ाई रात्रि गश्त की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और तार चोरी में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. उनका कहना है कि लगातार ऐसी घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है.


विज्ञापन
Prakash Kumar

लेखक के बारे में

By Prakash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन