समस्तीपुर में 18 पुलिसकर्मी बने एएसआई, एसपी ने बैच लगाकर किया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक के साथ प्रोन्नती प्राप्त एएसआई | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जिला बल के 18 पुलिसकर्मियों को पीटीसी से प्रोन्नति मिलने पर सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) का बैच लगाकर सम्मानित किया. इस दौरान नवप्रोन्नत अधिकारियों को निष्पक्षता और ईमानदारी से कार्य करने की सीख दी गई.
Samastipur News: पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित समारोह में पीटीसी से प्रोन्नति प्राप्त जिला बल के 18 पुलिसकर्मियों को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) का बैच लगाकर सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने सभी नवप्रोन्नत अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया.
एसपी ने दी जिम्मेदारी निभाने की सीख
समारोह में एसपी ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. उन्होंने सभी नवप्रोन्नत एएसआई को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करने तथा पुलिस की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया.
इन पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति
पीटीसी से एएसआई के रूप में प्रोन्नति पाने वालों में प्रणय कुमार सिंह, विधानाथ झा, दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार, अनिल कुमार बैठा, सत्येंद्र कुमार चौबे, नवीन कुमार तिवारी, सुनील कुमार, रितेश कुमार पांडे, अभिषेक कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, नंद कुमार, बिहारी कुमार, हरिओम कुमार, कौशल कुमार, शैलेश कुमार, अमरनाथ भगत और हिमांशु कुमार शामिल हैं.
अधिकारी भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्यालय डीएसपी के.के. दिवाकर और एएसपी संजय कुमार पांडे सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










