डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने किछौछा शरीफ उर्स पर भेजी अकीदत की चादर

दरगाह किछौछा शरीफ
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने उत्तर प्रदेश के किछौछा शरीफ दरगाह पर आयोजित उर्स मुबारक के अवसर पर अपनी ओर से अकीदत की चादर भेजी. उन्होंने देश, प्रदेश और समाज में अमन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की की दुआ की.
Samastipur News: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर स्थित विश्वविख्यात सूफी दरगाह किछौछा शरीफ में आयोजित हजरत सुल्तान मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स मुबारक के अवसर पर अपनी ओर से अकीदत की चादर भेजी. दरगाह में चादर पेश कर देश, प्रदेश और समाज में अमन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की की दुआ की गई.
सूफी संतों की शिक्षाओं के प्रति जताया सम्मान
उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सूफी संतों ने प्रेम, इंसानियत, आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया है, जो आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देता है. उन्होंने सूफी परंपरा और साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया.
किछौछा शरीफ की दरगाह आस्था का प्रमुख केंद्र
हजरत सुल्तान मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी रहमतुल्लाह अलैह भारतीय उपमहाद्वीप के प्रमुख सूफी संतों में माने जाते हैं. उन्होंने सूफी सिलसिला अशरफिया की स्थापना की और प्रेम, करुणा, सेवा तथा मानवता का संदेश दिया. उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर स्थित किछौछा शरीफ की दरगाह देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहां हर वर्ष उर्स के दौरान विभिन्न धर्मों के लोग पहुंचते हैं.
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर बिहार अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मौलाना उमर नूरानी, अताउर्रहमान, महताब आलम और फैजुल कादरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: सोमवती अमावस्या पर मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान ने कराया भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










