एबीवीपी स्थापना दिवस पर बरबट्टा विद्यालय में हुआ पौधारोपण

Updated:
विज्ञापन
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर विद्यालय परिसर में हुआ पौधारोपण

वृक्षारोपण करते छात्र-छात्राएं व अन्य

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सरायरंजन नगर इकाई द्वारा बरबट्टा के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया. इस अवसर पर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया और अधिक पौधे लगाने की अपील की गई.

विज्ञापन

Samastipur News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत सरायरंजन नगर इकाई की ओर से उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरबट्टा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधे

कार्यक्रम के दौरान नगर मंत्री मोहित कुमार और सह मंत्री प्रिंस प्रियरंजन ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया. इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई.

प्रधानाध्यापिका ने बताई पौधारोपण की महत्ता

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों का भी निर्वहन करता है. उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर पौधारोपण जैसे कार्यक्रम प्रकृति संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं.

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम में विजय कुमार चौरसिया, रजनी रंजन, नेहा, सबनम खातून, साक्षी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन