बाइक की ठोकर से दो सवार जख्मी, एक की मौत

चकमहेसी थाना क्षेत्र के टांरा चौक से बिरौली चौक जाने वाली सड़क के मुसाई डीह सोमनाहा चौक के हनुमान मंदिर के समीप रविवार की दोपहर सड़क किनारे पाकड़ के पेड़ से बाइक टक्करा गयी
कल्याणपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के टांरा चौक से बिरौली चौक जाने वाली सड़क के मुसाई डीह सोमनाहा चौक के हनुमान मंदिर के समीप रविवार की दोपहर सड़क किनारे पाकड़ के पेड़ से बाइक टक्करा गयी. इसमें बाइक पर दो युवक में से एक की मौत हो गई. मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के डरसुर बलीपुर गांव के दिलीप राम के 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार राम के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल को कल्याणपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां से इलाज के लिए सीएससी कल्याणपुर में भर्ती कराया गया. घायल की पहचान खरसंड पूर्वी पंचायत के कोयला कुंड गांव के ललित राम के पुत्र प्रमोद राम के रूप में हुई है. मृतक युवक के शव स्थानीय थाने के अपर थाना अध्यक्ष शम्भू कुमार सिंह ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है. कुछ देर तक मृतक का पहचान नहीं होने पर स्थानीय जदयू प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने किसी तरह घायल से जानकारी लेते हुए पुलिस को व मृतक के परिजनों को दी. वहीं पाकड़ के पेड़ के समीप धान रोपकर बैठे दो मजदूर दुर्घटना में आंशिक रुप से जख्मी हो गये. दोनों मजदूर की पहचान सोमनाहा गांव के मगनू पासवान व प्रमोद पासवान के रुप में बतायी गयी है. मृतक व घायल युवक ममेरे-फुफेरा भाई हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




