ePaper

Samastipur News:गोष्ठी में गन्ना की अधिक उपज के दिये गये टिप्स

Updated at : 02 Apr 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:गोष्ठी में गन्ना की अधिक उपज के दिये गये टिप्स

गन्ना फसल की अधिक उपज की तकनीक विकसित करने के लिए गन्ना रोपाई से कटाई तक की विधि की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जगह-जगह कृषक गोष्ठी की गयी.

विज्ञापन

Samastipur News:हसनपुर : गन्ना फसल की अधिक उपज की तकनीक विकसित करने के लिए गन्ना रोपाई से कटाई तक की विधि की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जगह-जगह कृषक गोष्ठी की गयी. संबोधित करते हुए चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष आरके तिवारी ने बताया कि गन्ना फसल अन्य फसलों से लाभकारी है. इसमें अधिक मेहनत व नई तकनीक अपनाने उपज में वृद्धि होने पर किसान काफी समृद्ध होंगे. उन्होंने बताया कि अन्य फसलों में फसल कटाई शुरू होते ही फसलों के दाम में गिरावट आ जाती है. गन्ना फसल में ऐसी बातें नहीं होती है. किसानों को अन्य फसल कटाई के बाद अच्छी कीमत लेने के लिए उसको भंडारण करना पड़ता है. जबकि गन्ना फसल की कटाई के बाद सीधे कारखाने में आपूर्ति कर दी जाती है. अधिक से अधिक खेतों में गन्ना फसल लगाने की अपील करते हुए गन्ना बीज चयन, रोपाई की तकनीक व फसल प्रबंधन को लेकर आप जरूरी टिप्स दिये. चीनी मिलकर्मियों ने किसानों को वर्तमान समय में हो रही गन्ना खेतों में नमी की उपलब्धता रखने की अपील की. मौके पर उप महाप्रबंधक गन्ना सुग्रीव पाठक, वरीय प्रबंधक गन्ना पुनीत चौहान, शोभित शुक्ला, गौरव सिन्हा, राम सुधरी यादव, अमन सिंह, ललन यादव, मकेश्वर यादव, सुभाष यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

PREM KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन