महिला कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम, छात्राओं को मतदान के अधिकार के प्रति किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद डीएम,डीडीसी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर महिला कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला पदाधिकारी ने छात्राओं को 17 वर्ष की आयु पूरी होने पर ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करने की अपील की. विजेताओं को किया गया सम्मानित.

विज्ञापन

Samastipur News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिले के सभी निर्वाचन साक्षरता क्लबों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार को समस्तीपुर महिला कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (133 समस्तीपुर) सूर्य प्रताप सिंह तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

विज्ञापन

17 वर्ष की आयु पूरी होने पर भी कर सकते हैं आवेदन : डीएम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने छात्राओं से निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक रहने की अपील की. उन्होंने बताया कि 17 वर्ष की आयु पूरी होने पर भी निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया जा सकता है, जिससे 18 वर्ष की आयु पूरी होते ही मतदाता सूची में नाम दर्ज हो जाता है.

बीएलओ से संपर्क करें या 1950 हेल्पलाइन का लें सहारा

उप विकास आयुक्त सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सभी बीएलओ सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. यदि किसी मतदाता को किसी प्रकार की समस्या हो तो वह निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकता है.

उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ने निर्वाचन साक्षरता क्लब के उद्देश्य एवं गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन अवर निर्वाचन पदाधिकारी (दलसिंहसराय) रवि रंजन कुमार ने किया.

क्विज प्रतियोगिता में विजेता छात्राएं सम्मानित

कार्यक्रम की शुरुआत में महिला कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार रंजन ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, पौधा और शॉल भेंट कर स्वागत किया.

जागरूकता अभियान के तहत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में 35 छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता में कुमारी रूपा ने प्रथम, आकृति चौधरी ने द्वितीय, लक्ष्मी कुमारी ने तृतीय, काजल कुमारी ने चतुर्थ, रश्मि राज ने पंचम तथा रोकसार प्रवीण ने षष्ठ स्थान प्राप्त किया. सभी विजेता छात्राओं को उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन