दलसिंहसराय में बड़ी चोरी, घर की अलमारी से 25 लाख के सोने के जेवरात गायब

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

दलसिंहसराय के केवटा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर 25 लाख रुपये के सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Dalsinghsarai Gold Theft:  जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत केवटा गांव में बेखौफ चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. वार्ड संख्या 11 निवासी महेश्वर चौधरी के घर में घुसे अज्ञात चोरों ने अलमारी का लॉक खोलकर उसमें रखे करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण पार कर दिए. इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी दहशत फैल गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बहू ने खोली अलमारी तो उड़ गए होश

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि घर के सदस्य अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे. इसी दौरान जब परिवार की बहू पूजा कमरे में रखी अलमारी के पास पहुंची और उसे खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. अलमारी में रखे सोने के सभी कीमती जेवरात गायब थे. चोर किस रास्ते से दाखिल हुए और घटना को कब अंजाम दिया, इसका सटीक पता नहीं चल सका है. बुधवार को पूरे केवटा गांव में इस दुस्साहसिक वारदात की चर्चा बनी रही.

वारदात से जुड़ी मुख्य बातें

  • घटनास्थल: केवटा गांव, वार्ड नंबर 11, थाना दलसिंहसराय.
  • नुकसान: अलमारी से लगभग 25 लाख रुपये के सोने के जेवरात चोरी.
  • कार्रवाई: पीड़ित परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज, सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल जारी.

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस टीम

वारदात की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने दलसिंहसराय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस की टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

ये भी पढ़ेे: सोनपुर डीआरएम ने शाहपुर पटोरी स्टेशन का किया निरीक्षण, परीक्षार्थियों को स्पेशल ट्रेन से भेजा


विज्ञापन
Kunal Kumar Gupta

लेखक के बारे में

By Kunal Kumar Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन