रोसड़ा में राजा झा के ठिकानों पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, चार थानों की फोर्स देख मचा हड़कंप
राजा झा के घर एवं ऑफ़िस पर छापेमारी करती पुलिस | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर के रोसड़ा में रंगदारी और ट्रक से ईंट उतरवाने के मामले में पुलिस ने आरोपी साकेत कुमार झा के घर छापेमारी की। आरोपी फिलहाल फरार है, तलाश जारी है।
Rosera Police Raid: जिले के रोसड़ा शहर अंतर्गत कट्ठरबन्नी मोहल्ले में बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश पर नामजद आरोपी साकेत कुमार झा उर्फ राजा झा के घर और कार्यालय पर भारी पुलिस बल ने एक साथ दबिश दी. रोसड़ा थाना कांड संख्या 277/2026 के तहत यह सघन छापेमारी की गई. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही मुख्य आरोपी राजा झा मौके से फरार होने में कामयाब रहा.
आपके शहर में
पूर्व प्रखंड प्रमुख की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस
यह पूरा मामला पूर्व प्रखंड प्रमुख खुशबू राय द्वारा थाने में दिए गए आवेदन से जुड़ा है. दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उनके ट्रक से ले जाई जा रही ईंट को आरोपियों ने जबरन रास्ते में उतरवा लिया था. इसके अलावा पीड़िता ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था.
छापेमारी अभियान की मुख्य बातें
- संयुक्त टीम: एसडीपीओ रोसड़ा के नेतृत्व में रोसड़ा, हसनपुर, शिवाजीनगर और सिंघिया थाना की पुलिस शामिल रही.
- सुरक्षा बल: स्थानीय पुलिस के साथ-साथ क्यूआरटी (QRT) और एलटीएफ (LTF) के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की.
- वर्तमान स्थिति: आरोपी राजा झा फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज
रोसड़ा थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. फरार राजा झा के साथ-साथ कांड में नामजद अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.
ये भी पढ़ें: महाकवि आरसी प्रसाद सिंह की जयंती पर भव्य वार्षिकोत्सव, साहित्य और संस्कृति का अनूठा संगम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








