Samastipur News:बौद्धिक व सामाजिक विकास में खेल की भूमिका अहम : डीएम

Author Prem kumar
Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:बौद्धिक व सामाजिक विकास में खेल की भूमिका अहम : डीएम

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली के खेल मैदान में सोमवार को संभागीय स्तर के तीन दिवसीय खेलकूद (बास्केटबॉल) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:पूसा : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली के खेल मैदान में सोमवार को संभागीय स्तर के तीन दिवसीय खेलकूद (बास्केटबॉल) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उद्घाटन डीएम रौशन कुशवाहा ने किया. डीएम ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट का निरीक्षण किया. डीएम ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि बौद्धिक एवं सामाजिक विकास में भी खेल काफी सहायक होता है. खेलों में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास बढ़ता ही है. टीम भावना व प्रतियोगिता की भावना भी विकास होती है. एक दूसरे प्रांतों के छात्र-छात्राओं को पहचानने एवं उसके संस्कृति को समझने का भी अवसर प्राप्त होता है.स्वागत प्राचार्य डॉ टीएन शर्मा ने किया. इसमें पटना संभाग के अंतर्गत आने वाले कटिहार, पटना, रांची और वर्धमान संकुल से जुड़े विभिन्न नवोदय विद्यालयों के 192 खिलाड़ी 96 छात्र और 96 छात्राएं भाग ले रहे हैं. 14 प्रशिक्षक भी मौजूद हैं. छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. छात्र जैफी जावेद और दीपांकर को अतिथियों ने सम्मानित किया. संचालन छात्र जैफी जावेद, दीपांकर, आदर्श, सौरवी और नेहा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य आरएस झा ने किया. केन्द्रीय विद्यालय पूसा के प्राचार्य टीएन ठाकुर, पीएचसी पूसा के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अन्नू, वरीय खेल शिक्षक रघुनंदन महतो, पंजाब नेशनल बैंक मोरसंड के मैनेजर सतीश कुमार, हाजी हबीब अंसारी, एल्युमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार, अविनाश कुमार थे.

प्रदर्शन के आधार पर होगा टीम का चयन

जेएनवी में आयोजित हुए बास्केटबॉल खेल के दौरान बास्केटबॉल विशेषज्ञ शिक्षक शरद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया जायेगा. चयनित खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में पटना रीजन का प्रतिनिधित्व करेंगे. खेल प्रभारी पीके जायसवाल ने बताया कि इस आयोजन में बिहार, बंगाल और झारखंड राज्यों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prem Kumar

लेखक के बारे में

By Prem Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन