Samastipur News:होली मिशन के बच्चों की प्रस्तुति ने दिल जीता
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 19 Oct 2025 6:12 PM
शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल, सतमलपुर, दलसिंहसराय व काशीपुर में दीपावली महोत्सव व छठ पर्व महोत्सव आयोजित किया गया
Samastipur News:समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल, सतमलपुर, दलसिंहसराय व काशीपुर में दीपावली महोत्सव व छठ पर्व महोत्सव आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापिका विभा ने किया. दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं को पर्व के महत्व से अवगत कराया. दीपावली के महत्व को बताते हुए बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शाया कि दीपावली पर्व अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है. छात्र-छात्राओं ने मिलकर नृत्य, नाटक और लोक गीत के माध्यम से बताया कि छठी मैया की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते है. छठ पूजा के बाद तुलसी, आंवला, गौ माता की पूजा की गई. इस कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान विद्यालय के प्राचार्य अमृत रंजन ने बताया कि हमारी पीढ़ी-दर-पीढ़ी छठ पर्व के बाद तुलसी, आंवला और गौ माता की पूजा करती आ रही है. इसको करने से जीवन में सौभाग्य खुशहाली और विद्या-धन की प्राप्ति होती है. इस कार्यक्रम की मुख्य भूमिका कनक और खुशी की रही. जिन्होंने अपने मार्गदर्शन से बच्चों के द्वारा शानदार प्रदर्शन करवाया. मौके पर प्रबंधक निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन ने कहा कि कार्यक्रम को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आज छठी मैया धरती पर उतर आई है. अपनी खुशी को जाहिर करते हुए कहा कि सचमुच विद्यालय में बच्चों और शिक्षकों गुणवत्ता से परिपूर्ण है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










