ePaper

Weather news from Samastipur:6 अप्रैल तक अधिकतम तापमान के 39 डिग्री जाने के आसार

Updated at : 01 Apr 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
Weather news from Samastipur:6 अप्रैल तक अधिकतम तापमान के 39 डिग्री जाने के आसार

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 02 से 06 अप्रैल 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

विज्ञापन

Weather news from Samastipur:

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 02 से 06 अप्रैल 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं. हालांकि मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 4 से 9 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है.आज का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3. 0 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियत रहा,जो सामान्य से 6.4 डिग्री कम रहा.

पछुआ हवा चलने से किसानों को राहत

इधर, पछुआ हवा चलने से किसानों को राहत है. किसान इस मौसम को गेहूं की कटनी के लिए काफी अनुकूल समझते हैं. इस शुष्क मौसम में बहुतायत किसान गेहूं की कटनी करते हैं. इसकी दौनी करते हैं. दाना को सुखाते हैं. साथ ही, इसके भंडारण की भी योजना बनाते हैं. किसानों का मानना है कि गेहूं कटनी के वक्त ऐसा मौसम काफी दिन बाद देखने का मिल रहा है. इस मौसम में गेहूं कटनी व दौनी काफी बेहतर तरीके से होती है. आगे भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद किसान जता रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

PREM KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन