Samastipur News:पर्व पर भी सफाइकर्मियों व पर्यवेक्षकों को नहीं मिला मानदेय

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 19 Oct 2025 6:11 PM

विज्ञापन

प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु, श्रीपुरगाहर पूर्वी व बिशनपुर अभी पंचायत में पर्व के मौके पर भी सफाई कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:खानपुर : प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु, श्रीपुरगाहर पूर्वी व बिशनपुर अभी पंचायत में पर्व के मौके पर भी सफाई कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया. ज्ञात कि केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत बिहार में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर प्रत्येक घर से कचरा उठाव शुरू कराया गया है. इस कार्य को करने के लिए पंचायत के प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मी की नियुक्ति की गई है. उन्हें वार्ड स्तर पर ठेला रिक्शा दिया गया है. पंचायतों में कार्य के पर्यवेक्षण के लिए ग्राम पंचायत में स्वच्छता पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है. लेकिन इन्हें कार्य करने के बाद भी मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है. मुखिया एवं पंचायत सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से चेक के माध्यम से भुगतान के लिए कहीं पंचायत सचिव तो कहीं मुखिया की उदासीनता की सामने आ रही है. पुरुषोत्तम पुर अन्नु पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक यशवंत कुमार चौधरी ने बताया कि पंचायत में सफाई कर्मियों का मानदेय काम शुरू के बाद आज तक नहीं हुआ है. हाल ही में वार्ड संख्या 14 के स्वच्छता कर्मी मिथुन कुमार महतो के परिजन का निधन हो गया था. जिसके बाद उन्हें रुपए नहीं थे. दाह संस्कार खुद के रुपयों से कर सके. प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने पूछने पर बताया कि जिन ग्राम पंचायत में भुगतान नहीं किया गया है वैसे ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव एवं मुखिया को पत्र लिखकर निर्देशित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन