ePaper

Samastipur News:गर्मी बढ़ते ही बढ़ी शीतल पेय व मौसमी फलों की मांग

Updated at : 10 May 2025 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:गर्मी बढ़ते ही बढ़ी शीतल पेय व मौसमी फलों की मांग

गर्मी बढ़ते ही शीतल पेय व मौसमी फलों से बाजार पट गया है. जगह-जगह मौसमी फलों व शीतल पेय की दुकानें सज गयी है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : गर्मी बढ़ते ही शीतल पेय व मौसमी फलों से बाजार पट गया है. जगह-जगह मौसमी फलों व शीतल पेय की दुकानें सज गयी है. इधर माैसम का मिजाज लगातार गर्म हो रहा है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री को पार कर रहा है. आज का भी अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. लोग गर्मी से बेहाल हैं. ऐसे में लोग गर्मी से थोड़ी राहत पाने के लिये शीतल पेय और मौसमी फलों का उपयोग कर रहे हैं. शीतल पेय और मौसमी फलों की मांग को देखते हुये बाजार में जगह-जगह इसकी दुकानें सज गयी है. बाजार में सड़क किनारे खीरा, ककड़ी, तरबूज जैसे मौसमी फलों की दुकानें देखने को मिल रही है. लोग खरीदारी भी खूब कर रहे हैं. वहीं गन्ने की रस, नींबू पानी, अमझोरा,बेल का शरबत, मैंगों शेक, लस्सी सहित कई तरह की शरबतें बाजार में उपलब्ध है. होटल व रेस्टोरेंट भी कोल्ड ड्रिंक सहित कई तरह की शीतल पेय की मांग बढ़ी है.इसके साथ ही चाय की बिक्री में कमी आयी है.

– बाजार में जगह-जगह सजी मौसमी फलों व शीतल पेय की दुकान

दूसरी ओर संतरे, नारंगी सहित विभिन्न रसदार फलों के जूस की दुकानें भी जगह-जगह सजी हुई है. वहीं ब्रांडेड शीतल पेय भी दुकानों में उपलब्ध है. इधर कुल्फी और आइसक्रीम बिक्रेता भी जगह-जगह ठेला लगाये हुये हैं. गली और मोहल्लों में घूम रहे हैं. बाजार में कई फ्लेवर व रेंज में आइसक्रीम उपलब्ध है. इसके अलावा डाभ की भी खूब बिक्री बढ़ी है. शहर में डाभ के थौक के साथ-साथ ठेला पर भी बिक्री हो रही है. वहीं शरबत के साथ-साथ शिकंजी की भी दुकनों सजी है. लोग शिकंजी की भी डिमांड कर रहे हैं. सुबह 9 बजे से ही धूप का तेबर दिखने लगता है, जो शाम पांच बजे तक रहता है. 8 मई को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं 9 मई को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा. ऐसे में लोगों को गर्मी से बचने के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी के साथ-साथ अन्य शीतल पेय की आवश्यकता महसूस होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

PREM KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन