Samastipur News:कोचिंग संस्थान से लगातार साइकिल चोरी से छात्र परेशान
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 08 Nov 2025 5:53 PM
शहर के प्रभु ठाकुर मोहल्ला स्थित पीसीएस कैंपस कोचिंग संस्थान में पिछले एक महीने से लगातार हो रही साइकिल चोरी की घटनाओं से छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक परेशान हैं.
Samastipur News:रोसड़ा : शहर के प्रभु ठाकुर मोहल्ला स्थित पीसीएस कैंपस कोचिंग संस्थान में पिछले एक महीने से लगातार हो रही साइकिल चोरी की घटनाओं से छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक परेशान हैं. संस्थान के संचालक अमरजीत कुमार ने इस संबंध में रोसड़ा थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने के भीतर अब तक चार साइकिल चोरी की जा चुकी है. ताजा घटना 8 नवंबर को दिन के करीब 10 से 12 बजे के बीच की है. किसी अज्ञात व्यक्ति ने संस्थान के बाहर खड़ी एक साइकिल चोरी कर ली. इससे पहले 1 नवंबर को भी इसी तरह एक साइकिल की चोरी हुई थी. संचालक ने बताया कि चोरी की घटनाओं का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है. अमरजीत कुमार ने कहा कि बार-बार ऐसी घटनाओं से संस्थान के शिक्षकों को कोचिंग संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है एवं विद्यार्थियों में भी असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










