Mahakumbh Mela: जंक्शन पर एसडीआरएफ की हुई तैनाती

Updated at : 18 Feb 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
Mahakumbh Mela: जंक्शन पर एसडीआरएफ की हुई तैनाती

दिल्ली में हुई भगदड़ के बाद स्थानीय जंक्शन पर मंगलवार से एसडीआरएफ की तैनाती कर दी गई है. एसडीआरएफ के 10 जवान आए हैं.

विज्ञापन

समस्तीपुर: दिल्ली में हुई भगदड़ के बाद स्थानीय जंक्शन पर मंगलवार से एसडीआरएफ की तैनाती कर दी गई है. एसडीआरएफ के 10 जवान आए हैं. इसके अलावा दंगा नियंत्रण पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी स्टेशन पर तैनाती की गई है. वहीं रेलवे ने कुंभ जाने वाली स्पेशल ट्रेनों को होम प्लेटफार्म आवंटित करने का निर्देश दिया है. साथ ही उनके जाने के बाद 30 मिनट के अंतराल के बाद ही नियमित ट्रेन प्लेटफार्म पर ली जाएगी जिससे भीड़भाड़ से बचा जा सके.

विशेष ट्रेनों की व्यवस्था

भीड़भाड़ वाली ट्रेनों और विशेष ट्रेनों को गृह प्लेटफॉर्म से संचालित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को फुट ओवर ब्रिज का उपयोग न करना पड़े और यातायात नियंत्रण आसान हो. विशेष ट्रेनों के लिए एक निर्धारित प्लेटफॉर्म होगा, जहां केवल एक ही प्रवेश बिंदु से यात्रियों को लाया जाएगा. इन क्षेत्रों में यात्रियों को पानी, मोबाइल टिकटिंग, मेडिकल सहायता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. केवल वैध यात्रियों को ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति दी जाएगी.

सुरक्षा और निगरानी

आरपीएफ, जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस को विशेष रूप से तैनात किया गया है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी अवांछित गतिविधि को रोका जा सके. सभी प्रमुख स्टेशनों पर क्लोज सर्किट कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है. फुट ओवर ब्रिज और प्रवेश/ निकास बिंदुओं पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिनमें उचित बैरिकेडिंग और रस्सी मार्गदर्शन शामिल हैं.

यात्रियों के सुचारू आवागमन दिशा-निर्देश

होम प्लेटफॉर्म से विशेष ट्रेनों का प्रस्थान सुनिश्चित कर भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है. होल्डिंग एरिया से प्लेटफॉर्म तक यात्रियों की आवाजाही स्थानीय पुलिस की निगरानी में होगी. मंडल के सभी स्टेशनों पर गहन टिकट जांच की जा रही है ताकि केवल वैध टिकट धारी यात्री ही मुख्य स्टेशन पर प्रवेश कर सकें. यह व्यवस्था की गई है कि विशेष ट्रेनों के प्रस्थान के 30 मिनट बाद अन्य नियमित ट्रेनों को प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा ताकि स्टेशन पर भीड़भाड़ को कम किया जा सके. यह विशेष भीड़ नियंत्रण व्यवस्था 27 फरवरी तक प्रभावी रहेगी.

डीआरएम ने किया अनुरोध

डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने रेलवे यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे प्रशासन द्वारा बनाए गए इन विशेष प्रबंधों का पालन करें एवं अपने यात्रा अनुभव को सुगम बनाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन