ePaper

ठंड के कारण आठवीं तक के स्कूल 14 तक बंद

Updated at : 09 Jan 2025 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
ठंड के कारण आठवीं तक के स्कूल 14 तक बंद

कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिले में आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

विज्ञापन

समस्तीपुर . कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिले में आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं. गुरुवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने इस बाबत निर्देश जारी किए हैं. जिले में अधिक ठंड तथा विशेष रूप से सुबह और शाम के समय कम तापमान की स्थिति हैं, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. जिले के सभी निजी, सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्दों सहित) में कक्षा 01 से 08 (प्री-प्राईमरी सहित) के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है. अन्य कक्षाओं के लिए पूर्वाहन् 10:00 बजे से पहले एवं अपराह्न 04:00 बजे के पश्चात् भी प्रतिबंध लगाया गया है. विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निधारित करेंगे. प्री-बोर्ड/बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किये जाने वाली विशेष कक्षाओं / परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा. जिले में यह आदेश 10 जनवरी से लागू रहेगा एवं 14 जनवरी तक प्रभावी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन