ePaper

Education news from Samastipur:एसबीआई ने साक्षी के घर पहुंच खोला बचत खाता

Updated at : 06 Apr 2025 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
Education news from Samastipur:एसबीआई ने साक्षी के घर पहुंच खोला बचत खाता

भारतीय स्टेट बैंक की शाखा विभूतिपुर के शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने मैट्रिक परीक्षा परिणाम के स्टेट टॉपर साक्षी के जोगिया स्थित घर पहुंचकर उसका बचत खाता खोला.

विज्ञापन

विभूतिपुर : भारतीय स्टेट बैंक की शाखा विभूतिपुर के शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने मैट्रिक परीक्षा परिणाम के स्टेट टॉपर साक्षी के जोगिया स्थित घर पहुंचकर उसका बचत खाता खोला. इंटरमीडिएट की एनसीआरटी तथा लुसेंट की किताबों का सेट,मोमेंटो, कलम, डायरी, चादर आदि से सम्मानित किया. शाखा प्रबंधक ने बताया कि दूर देहात की रहने वाली साक्षी ने अपने मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई कर बिहार में सर्वोच्च स्थान प्राप्त की है. उन्होंने अपने स्तर से हर तरह की मदद करने का आश्वासन दिया. मौके पर मौजूद नरहन हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक मो. अमानुल्लाह ने कहा कि साक्षी कुमारी ने अपने विद्यालय सहित समस्तीपुर जिले का नाम रौशन किया है. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य कार्यकारिणी समिति सदस्य सह जेपीएनएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहन के शिक्षक अरविन्द कुमार दास ने साक्षी की कुशाग्र बुद्धि और प्रतिभा की चर्चा करते हुए कहा कि साक्षी कुमारी बचपन से ही पढ़ने में काफी लगनशील थी. उन्होंने उसकी पढ़ाई में आने वाली चुनौतियों के लिए सभी तरह से सहायता करने की प्रतिबद्धता जतायी. मौके पर बैंककर्मी उदय कुमार पांडे, शिक्षक अनमोल कुमार, दिनेश चन्द्र, संजय पोद्दार, मो अयान, राकेश कुमार शर्मा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

PREM KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन