योग गुरु 'चंदन बाबा' ने अपनी ही छात्रा को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट हुई तो फूटा भांडा

Updated:
विज्ञापन

AI जेनरेटेड इमेज

योग सिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म करने और गर्भवती करने का आरोप लगने के बाद विभूतिपुर पुलिस ने कथित योग गुरु और उसकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

समस्तीपुर क्राइम: विभूतिपुर थाना क्षेत्र में योग सिखाने के बहाने एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने कथित योग गुरु चंदन कुमार राय उर्फ चंदन बाबा और उसकी पत्नी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

योग सिखाने के बहाने संपर्क में आया था आरोपी

पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि खदियाही गांव निवासी चंदन कुमार राय उर्फ चंदन बाबा योग सिखाने के बहाने उनकी पुत्री के संपर्क में आया था. आरोप है कि इसी दौरान उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए. बाद में युवती के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई.

आरोपी की पत्नी भी प्राथमिकी में नामजद

इस मामले में चंदन बाबा के साथ उसकी पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अब आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन अनुसंधान कर रही है. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि अनुसंधान के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढे़ं:

समस्तीपुर में ड्यूटी पर तैनात महिला ट्रैफिक पुलिस से अभद्र व्यवहार, युवक गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन