हसनपुर के किसानों की सिंचाई समस्या दूर करने की मांग, इंदु गुप्ता ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपती इंदु गुप्ता | Prabhat Khabar Network
हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के किसानों की सिंचाई समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग को लेकर इंदु गुप्ता ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर से मुलाकात की. उन्होंने क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं, डैम निर्माण, सरकारी बोरिंग, सोलर पंप और कृषि सड़कों की मरम्मत की प्रमुखता से मांग की है.
Bithan News: हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों की सिंचाई समस्या के स्थायी समाधान और कृषि सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर इंदु गुप्ता ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने क्षेत्र में सिंचाई डैम, डैम एवं चेक डैम निर्माण के साथ सरकारी बोरिंग, सोलर पंप और खेतों तक जाने वाली कृषि सड़कों के निर्माण व मरम्मत की मांग प्रमुखता से रखी.
सरकारी बोरिंग के साथ सोलर पंप की मांग
ज्ञापन में कहा गया है कि डीजल और बिजली की बढ़ती कीमतों के कारण किसानों की खेती की लागत लगातार बढ़ रही है. ऐसे में सरकारी बोरिंग के साथ सोलर पंप या सोलर प्लेट की व्यवस्था होने से किसानों को कम लागत में सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी.
इंदु गुप्ता ने कहा कि इससे किसानों को सिंचाई के लिए महंगे डीजल और बिजली पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी.
डैम और चेक डैम से पानी के संरक्षण पर जोर
इंदु गुप्ता ने सिंचाई डैम निर्माण पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उपलब्ध जलस्रोतों और बारिश के पानी का समुचित उपयोग नहीं हो पाने के कारण पानी बहकर बर्बाद हो जाता है.
उपयुक्त स्थानों पर डैम और चेक डैम का निर्माण होने से बारिश के पानी का भंडारण किया जा सकेगा. जरूरत के समय इस पानी को खेतों तक पहुंचाया जा सकेगा. इससे खरीफ के साथ रबी फसलों की सिंचाई में भी किसानों को सुविधा मिलेगी.
जर्जर कृषि सड़कों के निर्माण और मरम्मत की मांग
उन्होंने खेतों तक पहुंचने वाली जर्जर ग्रामीण और कृषि सड़कों के निर्माण व मरम्मत की भी मांग रखी. उनका कहना है कि सड़कों की स्थिति बेहतर होने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी.
इससे किसानों के समय और परिवहन खर्च में भी बचत होगी. उन्होंने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री से हसनपुर विधानसभा क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए इन योजनाओं पर ठोस पहल करने का आग्रह किया.
यह भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









