सरायरंजन में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन, सात दंपती बने यजमान; दिनभर गूंजता रहा हर-हर महादेव

Updated:
विज्ञापन

सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के दौरान अनुष्ठान करते पंडित और यजमान.

सरायरंजन के उदापट्टी गांव में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन का आयोजन हुआ। 25 पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुख-शांति के लिए विशेष अनुष्ठान संपन्न कराया।

विज्ञापन

Samastipur News: प्रखंड के उदापट्टी गांव स्थित पछियारी टोल ब्रह्मस्थान परिसर में सोमवार को सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन का आयोजन किया गया. अनुष्ठान को लेकर सुबह से ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. 25 पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पार्थिव शिवलिंग तैयार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करायी. पूरे दिन वैदिक मंत्रों के उच्चारण से पूजा स्थल भक्तिमय बना रहा.

सात दंपती बने अनुष्ठान के यजमान

पूजन अनुष्ठान में सात यजमान अपनी-अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए. यजमानों ने भगवान शिव की आराधना कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की.

यजमान के रूप में कीर्तन झा, विभूतिनाथ झा, रामविनोद चौधरी, मनोज झा, चंदन कुमार झा, रामाकांत झा और राजेश कुमार झा शामिल हुए.

25 पंडितों ने कराया वैदिक अनुष्ठान

पूजा संपन्न कराने में पंडित घनश्याम मिश्र, पंडित सीताराम मिश्र सहित 25 पंडितों की भूमिका रही. वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पार्थिव शिवलिंग पूजन कराया गया.

ग्रामीणों ने आयोजन में किया सहयोग

अनुष्ठान को सफल बनाने में निरंजन चौधरी, राधाकांत झा, गणेश झा, सत्रोहन झा, दीपक झा, कृष्ण कुमार झा, अजय झा, नवीन झा, सीताराम झा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहयोग किया.

यह भी पढ़ें

मोरवा के स्कूल में छात्र की पिटाई का मामला गरमाया, अभिभावक ने DM और पुलिस से की शिकायत


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन