विभूतिपुर में एक ही परिवार के तीन लोग रहस्यमय ढंग से गायब, पत्नी, 3 साल के बेटे और 15 साल की भांजी लापता

Updated:
विज्ञापन

विभूतिपुर थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विभूतिपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर आई है जहाँ एक ही परिवार के तीन सदस्य, एक महिला, उसके तीन साल के बेटे और 15 साल की भांजी, रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गए हैं. परिवार ने पुलिस से तत्काल बरामदगी की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

Vibhutipur News: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब गांव से एक ही परिवार के तीन लोग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गये हैं. इनमें 20 वर्षीय महिला, उसका तीन वर्षीय बेटा और 15 वर्षीय भांजी शामिल हैं. महिला के पति ने विभूतिपुर थाने में आवेदन देकर तीनों की बरामदगी की गुहार लगायी है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी महिला

चकहबीब वार्ड संख्या 8 निवासी रितेश कुमार ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि 16 अगस्त की दोपहर करीब 11 बजे उनकी 20 वर्षीय पत्नी पुतुल कुमारी बाजार से सामान खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी.

उसके साथ उनका तीन वर्षीय पुत्र अभिराज और 15 वर्षीय भांजी कंचन कुमारी भी गयी थी. कंचन वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी गुरु राय की पुत्री है.

काफी समय बीतने के बाद भी जब तीनों वापस घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की.

अज्ञात नंबर से आया था पत्नी के मोबाइल पर कॉल

परिजनों ने अपने स्तर से आसपास और संभावित स्थानों पर तीनों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

रितेश के अनुसार, खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उनकी पत्नी के मोबाइल फोन पर कॉल आया था. परिवार के लोगों ने उस नंबर पर वापस संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी.

पुलिस ने शुरू की तीनों की तलाश

रितेश ने आशंका जतायी है कि उनकी पत्नी, बेटे और भांजी के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है. उन्होंने पुलिस से तीनों की जल्द बरामदगी की मांग की है.

थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है. लापता तीनों लोगों की जल्द बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें

विभूतिपुर दुष्कर्म मामले में 10 लाख की कथित पंचायती, आरोपी शिक्षक पर लाखों रुपये जमा कराने का आरोप


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन